फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Terrified after being threatened with knife female student quit school

'बात कर वरना परिवार को मार दूंगा': चाकू दिखाकर धमकाया, दहशत में छात्रा ने छोड़ा स्कूल; गुमसुम रहने पर हुआ शक

Wed, 22 Jul 2026 09:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 22 Jul 2026 09:08 PM IST
सार

मनचले ने छात्रा को धमकी दी कि अगर यह बात अपने माता-पिता या भाइयों को बताई तो तुझे और तेरे पूरे परिवार को जिंदा नहीं छोड़ूंगा। घटना के बाद किशोरी इस कदर डर गई कि उसने परिजन से कुछ नहीं कहा और स्कूल जाना पूरी तरह बंद कर दिया।

विज्ञापन
Terrified after being threatened with knife female student quit school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

एटा के जलेसर के एक गांव में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी से परेशान होकर स्कूल जाना ही छोड़ दिया। आरोप है कि एक मनचले युवक ने छात्रा का रास्ता रोककर चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसे मोबाइल फोन थमाया और बोला-बात कर वरना परिवार को मार दूंगा। परिजन की पूछताछ में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री जलेसर कस्बा के एक विद्यालय में पढ़ाई करती है। बीते 16 जुलाई को जब वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दुकान चलाने वाले निखिल नाम के युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि वह छात्रा से अभद्रता करते हुए उसे चाकू दिखाने लगा। इसके बाद छात्रा को एक मोबाइल फोन थमाते हुए धमकी दी कि यह मोबाइल ले जा, मुझसे बात करना। अगर यह बात अपने माता-पिता या भाइयों को बताई तो तुझे और तेरे पूरे परिवार को जिंदा नहीं छोड़ूंगा। घटना के बाद किशोरी इस कदर डर गई कि उसने परिजन से कुछ नहीं कहा और स्कूल जाना पूरी तरह बंद कर दिया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

गुमसुम रहने पर परिजन को हुआ शक
लगातार कई दिनों तक छात्रा के स्कूल नहीं जाने और घर में गुमसुम रहने पर परिजन को किसी अनहोनी की आशंका हुई। 20 जुलाई को जब उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी और पूरी आपबीती सुनाई। छात्रा ने आरोपी द्वारा दिया गया मोबाइल भी परिजन को सौंप दिया। उक्त मोबाइल में आरोपी निखिल के नाम की सिम पड़ी थी, जिस पर वह लगातार फोन करके धमकियां दे रहा था।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही जलेसर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed