फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Temple platform and boundary wall broken, outrage

Etah News: मंदिर का चबूतरा और चहारदीवारी तोड़ी, आक्रोश

Sun, 28 Jul 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Temple platform and boundary wall broken, outrage
जांच करती पुलिस। - फोटो : जांच करती पुलिस।
एटा मारहरा कस्बा स्थित प्राचीन पथवारी माता मंदिर के परिसर की अज्ञात लोगों ने शनिवार रात इंटरलॉकिंग चबूतरा एवं चहारदीवारी तोड़ दी। रविवार सुबह सूचना मिली तो लोगों में आक्रोश पनप गया। सैकड़ों की संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए। थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची सीओ सदर ने लोगों काे समझाकर गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला महमूदगंज में प्राचीन पथवारी माता का मंदिर है। बताया जाता है कि मंदिर 200 वर्षों से भी अधिक पुराना है। शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर के 20 साल पुराने चबूतरे की इंटरलॉकिंग एवं चहारदीवारी की तोड़फोड़ कर दी। रविवार सुबह सूचना मिली तो देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। सीओ सदर अमित कुमार राय एवं थाना प्रभारी जेपी अशोक भी मौके पर पहुंच गए। घटना में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देकर आक्रोशितों को शात कराया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मजदूरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से चबूतरे की इंटरलॉकिंग करा दी। घटना की तहरीर स्थानीय लोगों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना पुलिस को दी है। संदीप कुमार, जीतू कुमार, लालता प्रसाद, विजय कुमार, मोहित, अंकित आदि लोगों ने घटना में संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed