फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager who went to graze goat dies due to electrocution

बकरी चराने गए किशोर की करंट लगने से मौत

Tue, 11 Jan 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went to graze goat dies due to electrocution
मृतक आदित्य फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
जलेसर(एटा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी 14 वर्षीय किशोर सोमवार की शाम बकरी चराने गाया था। जहां उसे करंट लग गया इससे किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बेरनी निवासी नाहर सिंह ने बताया वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार की शाम छोटा बेटा आदित्य (14) बकरी चराने गांव के लोगों के साथ जंगल में गया था। जंगल में 33 हजार केवीए की विद्युत लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन

जहां विद्युत लाइन पेड़ों से छू रही है। बारिश के कारण पेड़ भीग जाने से उनमें करंट आ गया। इससे जामुन के पेड़ छूने से बेटे को कंरट लगा और उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया करंट लगने से किशोर की मौत की बात कही गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय की तैयारी कर रहा था किशोर
पोस्टमार्टम हाउस पर नाहर सिंह ने बताया उनके दो बेटे है। बड़े बेटे ने इस बार 12वीं पास किया है। छोटा बेटा कक्षा 8 का छात्र था और नवोदय में एडमीशन के लिए तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed