फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager's body found after 24 hours jumped into canal

24 घंटे बाद मिला नहर में कूदी किशोरी का शव

Mon, 13 Jun 2022 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found after 24 hours jumped into canal
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव ओरनी निवासी किशोरी ने घर में कहासुनी पर रविवार की सुबह हजारा नहर में छलांग लगा दी थी। सोमवार को 24 घंटे बाद गोताखोरों को उसका शव करीब 15 किमी दूर कमसान नहर पुल के पास मिला। ओरनी निवासी जय सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय भतीजी सपना कक्षा 10 की छात्रा थी। रविवार को घर में किसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट लगा दी।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर सपना ने रतनपुर पुल से हजारा नहर में छलांग लगा दी थी। जानकारी मिलने पर वह लोग मौके पर गए और पुलिस के साथ खोज में जुट गए, लेकिन रविवार रात तक उसका सुराग नहीं लगा था। सोमवार सुबह फिर नहर में पुलिस के साथ तलाश की तो उसका शव कमसान नहर पुल के पास मिला। मिरहची थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि किशोरी का शव नहर में मिला है। उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed