फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager found minor, youth sent to jail

नाबालिग मिली किशोरी, युवक को भेजा जेल

Fri, 29 Jul 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teenager found minor, youth sent to jail
एटा। एक युवक ने मुस्लिम लड़की का आधार व वोटर आईडी कार्ड लगाकर शादी कर ली। इन दस्तावेज में लड़की की उम्र 20 वर्ष बताई गई। हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी करने के बाद प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा मांगी। जब दोनों थाने पहुंचे तो पुलिस ने लड़की के दस्तावेज की पड़ताल की और चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जिसमें वह नाबालिग मिली। इसके बाद युवक को जेल भेजा गया है। उस पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के आरोप बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया 29 अप्रैल को थाने में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी शिवम पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसकी बेटी का आरोपी ने अपहरण कर लिया है। आरोपी ने उच्च न्यायालय में शादी के प्रमाणपत्र सहित लड़की की उम्र संबंधी दस्तावेज पेश किए। लड़की के पिता ने उसकी कक्षा पांच की टीसी दी है। जिसमें उसकी उम्र 13 वर्ष है। जिस पर आरोपी को जेल भेज दिया है। लड़की को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed