{"_id":"9884e34d4679156ccab127ad11e34987","slug":"teenage-girl-body-hanging-on-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव में चोब सिंह के पिता पन्नालाल की तेरहवीं थी। किशोरी भी इस दावत
में गई थी। लेकिन रात करीब आठ बजे वह अचानक लापता हो गई। चोबसिंह का भतीजा
राहुल, दुष्यंत भी दावत से अचानक लापता हो गए। लड़की के काफी देर तक न
मिलने पर गांव में परिवारीजनों ने तलाश की। सुबह नहर किनारे पेड़ पर युवती
का शव लटका हुआ मिला। शव लटका देख गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर कोतवाली
पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंसपेक्टर विजय बहादुर ने मामले की जानकारी सीओ,
उच्चाधिकारियों को दी। एएसपी राधे मोहन भारद्वाज, सीओ एके सिंह भी मौके पर
पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने दुराचार
की आशंका जताई है। तहरीर पर राहुल और दुष्यंत को नामजद कर हत्या की धाराओं
में प्राथमिकी दर्ज की।
पीएम रिपोर्ट से होगी दुराचार की पुष्टि
एसपी विनय कुमार यादव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही दुराचार की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पिता ने तहरीर में दुराचार का आरोप नहीं लगाया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर उन्होंने बताया कि लड़की ने अवैध संबंधों की बात का खुलासा होने पर आत्महत्या की है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।