{"_id":"654924e019a785bd310cf196","slug":"team-reached-famous-shops-took-samples-of-9-sweets-etah-news-c-163-1-sagr1016-8006-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मशहूर दुकानों पर पहुंची टीम, लिए 9 मिठाइयों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मशहूर दुकानों पर पहुंची टीम, लिए 9 मिठाइयों के नमूने
Mon, 06 Nov 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। दिवाली को लेकर डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान की शुरूआत शहर की नामचीन मिठाई की दुकानों से कीं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंची टीम ने 9 मिठाइयों के सैंपल लिए।
एसडीएम सदर भावना विमल, डिप्टी कलेक्टर दिव्या सिकरवार, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. श्वेता सैनी ने अपनी टीम के साथ सोमवार को शहर में अभियान चलाया। सहायक आयुक्त ने बताया कि शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों व मिठाई की दुकानों से कुल 9 मिठाई के सैंपल लिए। जिनमें लड्डू, बर्फी, काजू की मिठाई, पनीर, बूंदी के लड्डू, छैना मिठाई, ड्राईफ्रूट, नारियल एवं छैने से निर्मित मिठाई के नमूने शामिल हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। दिवाली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है जो दिवाली तक लगातार चलता रहेगा।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम ने घंटाघर मार्ग स्थित सुभाष मिष्ठान भंडार, घंटे वाले मिष्ठान भंडार, माया पैलेस, सुदीप मिष्ठान भण्डार, गंगा मिष्ठान भंडार आदि दुकानों की चेकिंग कर नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, मुनेंद्र सिंह राना, मालती, दिनेश कुमार भारती मौजूद रहे।