{"_id":"661ec307779257b53e098237","slug":"teachers-took-out-a-rally-for-the-school-run-campaign-etah-news-c-163-1-sagr1016-115582-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूल चलाे अभियान के लिए शिक्षकों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूल चलाे अभियान के लिए शिक्षकों ने निकाली रैली
Tue, 16 Apr 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। विकास खंड सकीट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चांदपुर लोकसपुर में विद्यालयों के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान गंगाधर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली के दौरान साक्षरता रथ के साथ बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं ले रखी थीं। इन पर कोई न छूटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार, आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ शामिल रहीं।
प्रधानाध्यापक अजनेश कश्यप ने बताया कि अभिभावकों को 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में कराए जाने और पिछले वर्षों की भांति कोई बच्चा नामांकन से वंचित न रहने, इसकी अपील की गई। स्कूल चलो अभियान के साथ ही बच्चे संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ्य व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को भगाना है को लेकर भी जागरुक किया। रैली मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। सहायक अध्यापक अशोक कुमार, शिक्षामित्र पारुल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चित्रा देवी, आंगनवाड़ी सहायिका सुषमा, आशा कार्यकर्ता बबिता और आदेश मौजूद रहीं।