फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teachers protested against TET compulsion by taking out a bike rally

Etah News: बाइक रैली निकाल शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध

Wed, 10 Sep 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested against TET compulsion by taking out a bike rally
जीटी रोड पर बाइक रैली निकालते हुए ​शिक्षक। संवाद
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने शहर में बाइक रैली निकाली। काले कपड़े पहनकर टीईटी अनिवार्यता का विरोध जताया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सतीश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे शिक्षक जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में एकत्रित हुए। यहां से शिक्षक काले कपड़े पहनकर शांति पूर्वक तरीके से पैदल और मोटरसाइकिल मार्च करते हुए पं. दीनदयाल चौक, कचहरी तिराहा, कचहरी मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। यहां पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार फौजी एवं प्रांतीय व जिला मंत्री वीरपाल सिंह ने कहा कि जो शिक्षक सेवारत हैं उनकी नियुक्ति तत्कालीन सेवा नियमावली के अनुरूप हो। वर्तमान नियुक्ति अर्हता शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर पुनर्विचार किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री से संगठन की ओर से मांग की गई है कि 20 से 30 वर्ष पहले चयनित शिक्षकों को अयोग्य ठहराया जाना न्याय के कल्याणकारी सिद्धांतों के खिलाफ है। शिक्षकों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए संगठन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारियों के साथ वर्तमान निर्णय के निहितार्थ की समीक्षा की जानी चाहिए। इस दौरान मांडलिक मंत्री अभिलाष सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री लोकपाल सिंह, जिला संयोजक अटेवा ओमेंद्र प्रताप, उमेश प्रताप सिंह दिनकर, ओमवीर सिंह राजपूत, प्रशांत पचौरी, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार गौतम आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed