{"_id":"5d7157178ebc3e017b4be17a","slug":"teachers-day-celebration-in-etah-etah-news-agr404347062","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में हुआ गुरुओं का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में हुआ गुरुओं का गुणगान
विज्ञापन
कासगंज में सिढपुरा में शिक्षक दिवस पर बच्चों को उपहार भेंट करती शिक्षिका ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गुरुवार का दिन शिक्षकों के नाम रहा। विद्यार्थियों ने केक काटकर और तोहफे देकर टीचर्स को विश किया। छात्र-छात्राओं ने अपने कक्षों को गुब्बारे आदि से सजाया। वक्ताओं ने गुरुओं को भगवान, मार्गदर्शक बताकर खूब गुणगान किया।
अलीगंज के जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में बच्चों ने शिक्षकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डीके सिंह सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने केक काटकर टीचर्स डे मनाया। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य आरके शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
गंगा एकेडमी में शिक्षक दिवस पर अनुच्छेद 370 पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विवेक यादव ने बच्चों को डॉ. राधाकृष्णन के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
एमजी इंटरनेशनल स्कूल में एस. राधाकृष्णन के चित्र पर माला अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रबंधक राहुल गुप्ता, प्रधानाचार्य राकेश भदौरिया ने बच्चों को शिक्षाप्रद संस्मरण सुनाए। एचआर पब्लिक स्कूल आनंदपुरी में बच्चों ने शिक्षकों को तोहफे दिए। हेड टीचर रंजना यादव ने शुभकामनाएं दीं।
पंडित दीनदयाल मॉडल स्कूल जिरसिमी में प्रधानाचार्य सतीश त्रिवेदी, मलावन में महावीर सिंह ने बच्चों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। एसबीएस शकरौली, गांधी सार्वजनिक इंका जैथरा, जेएलसीएम इंका घुटलई, महेंद्रपाल आमौरिया इंका ककरावली, नेहरू स्मारक जैथरा, जनता इंटर कॉलेज धुमरी, आदर्श इंका जलेसर, भारतीय इंका न्यौराई आदि में शिक्षक दिवस मनाया गया। रोज एकेडमी गर्ल्स हाईस्कूल में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल भारद्वाज ने में जानकारी दी।
बच्चों ने देखा शिक्षक दिवस का लाइव
आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर, श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज अरुणा नगर में शिक्षक दिवस आयोजन के साथ बच्चों ने मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। श्री राम बाल भारती पहुंचे डीआईओएस एमपी सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। एडीआईओएस केएस वर्मा ने शिक्षक का महत्व बताया। निदेशक डॉ. रामनिवास यादव व प्रधानाचार्य दुर्वेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
सोशल मीडिया पर भी टीचर्स डे
सोशल मीडिया पर भी टीचर्स डे छाया रहा। पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने पुराने टीचर्स को व्हाट्सएप, मैसेज, फेसबुक संदेश देकर विश किया। चहुंओर हैप्पी टीचर्स डे की धूम रही। कनाडा में रह रही नूतन त्रिपाठी व फ्रांस में एमबीए कर रहे नृपेंद्र मिश्र ने एसजीवीएम इंटर कॉलेज फतेहपुर, मुंबई में बसीं अनुप्रिया सोलंकी ने जीजीआईसी टीचर्स को मैसेज विश किया।
पटका ओढ़ाकर शिक्षकों का सम्मान
एटा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रांतीय मत्री आशुतोष मिश्र ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन में शिक्षकों की अहम भूमिका है। कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुस्तक एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।प्रांत संयोजक कुशल खितौलिया, अर्पित गुप्ता, केशव द्विवेदी, मनीष प्रभाकर, सृजन पचौरी, हर्ष पुंढीर, गगन शर्मा, युवराज सिंह, अर्जुन आदि प्रमुख हैं। ब्यूरो