फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teacher threatened to collect Rs. 10,000 per month Chauth

Etah News: शिक्षिका को 10 हजार रुपये माहवार चौथ वसूली की धमकी

Thu, 10 Apr 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teacher threatened to collect Rs. 10,000 per month Chauth
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
जलेसर। क्षेत्र के ग्राम समसपुर निवासी एक शिक्षिका को 10 हजार रुपये माहवार चौथ वसूली की धमकी दी गई। इसके अलावा उसके फोटो को एडिट कर छवि धूमिल की गई। इस तरह के आरोप लगाते हुए पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव के नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि पत्नी रवि कुमारी सहायक अध्यापिका है। विभाग ने दस्तावेजों की संदिग्धता को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला उच्च न्यायालय इलाहाबाद में विचाराधीन है, जिसमें अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। गांव का योगेश यादव उनके साथ रंजिश मानता है। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी के मामले से संबंधित जानकारी साझा कर रहा है। योगेश ने फेसबुक स्टोरी पर इसे लगाया, जिसके स्क्रीन शॉट नरेश ने पुलिस को दिए हैं। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के कारण उसकी और पत्नी की सामाजिक छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

नरेश ने यह भी बताया कि योगेश यादव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पत्नी की फोटो को एडिट कर वायरल करने की धमकी दे रहा है। 8 अप्रैल को योगेश और एक अज्ञात व्यक्ति घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आए और ललकारने लगे। जब विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। नरेश को धमकी दी कि यदि उसकी पत्नी को नौकरी करनी है, तो हर महीने 10000 रुपये देने होंगे। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि नरेश कुमार की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed