फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teacher eligibility test will be held at 12 centers

12 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Fri, 12 Nov 2021 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be held at 12 centers
कासगंज। शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को जिले के 12 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 10228 परीक्षार्थी शामिल होगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। विभाग ने परीक्षा केंद्र प्रस्तावित कर सूची सचिव को भेज दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की आवश्यक योग्यता में शामिल शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होनी है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर केंद्र निर्धारित करते हुए नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के बाद विभाग ने जनपद में 12 केंद्र निर्धारित करते हुए परीक्षार्थियों की संख्या आवंटित कर प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी केमरा, वाइस रिकार्डिंग की निगरानी में परीक्षा होगी। सचिव से मंजूरी मिलते ही केंद्रों पर अंतिम मुहर लग जाएगी। प्रस्तावित किए गए परीक्षा केंद्रों में दोनों ही पालियों में 5614- 5614 परीक्षार्थी आवंटित किए गए है। इन परीक्षार्थियों के हिसाब से परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉलेजों को बनाया गया केंद्र
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसकेएम इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज, श्रीगणेश इंटर कॉलेज, राणा इंटर कॉलेज ढोलना, एसटीडीएम इंटर कॉलेज सोरोंजी, केए महाविद्यालय, श्रीमती शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय, श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अमांपुर रोड, श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed