फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   teacher beat, student get suicide

शिक्षक की पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने की आत्महत्या

Fri, 18 Sep 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्यूशन न पढ़ने के चलते शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध इंटर के छात्र सदानंद (18) ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक का कहना है कि छात्रा से छेड़छाड़ करने पर पिटाई की थी। हालांकि मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जिला गाजीपुर के ईसुपुर निवासी बिंदु थाना क्षेत्र के मारहरा रोड पर एक किराए के मकान में दो बच्चों के साथ रह रही हैं। कुछ समय पहले पति की मौत हो जाने के कारण बिंदु गांव धिरामई स्थित एक इंटर कालेज में नौकरी करती हैं। छोटा बेटा सदानंद जिन्हैरा स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में बारहवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


बताते हैं कालेज के शिक्षक विश्राम सिंह ने सदानंद और चार अन्य छात्रों पर ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाया, पैसा न होने के चलते सदानंद ने मना कर दिया। आरोप है इसे लेकर पांच दिनों से शिक्षक सदानंद की पिटाई कर रहे थे। सदानंद के साथी कार्तिक, अमन, विवेक एवं लव कुमार ने शिक्षक की शिकायत अपने घर की। विवेक के पिता संतोष ने शुक्रवार को स्कूल जाकर शिक्षक से छात्रों की पिटाई का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक ने छात्रों पर एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। संतोष ने छात्रा को बुलाकर पूछताछ की, तो उसने छेड़खानी से मना कर दिया। बाद में शिक्षक ने छात्र सदानंद की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह क्षुब्ध होकर कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि का कहना है कि वो मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed