{"_id":"5f6f82b28ebc3e9b77669021","slug":"tb-deisese-etah-helth-etah-news-agr4610566111","type":"story","status":"publish","title_hn":"503 क्षय रोगी पोषण सहायता राशि से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
503 क्षय रोगी पोषण सहायता राशि से वंचित
विज्ञापन
एटा। क्षय रोगियों के लिए पोषण सहायता राशि के तहत 500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। जिससे रोग से पीड़ित व्यक्ति अपना भरण पोषण कर सकें। जिले में अभी भी 503 रोगी इस योजना के लाभ लेने से वंचित हैं।
प्रधानमंत्री का सपना 2025 तक भारत को क्षय रोग से मुक्त करना है। क्षय रोगियों को खान पान में कोई समस्या न आए इसके लिए उन्हें 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। जिले में 1623 मरीजों का इलाज जिला क्षय रोग अस्पताल से चल रहा है। जबकि 1206 मरीजों का उपचार प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। योजना के तहत जिले में अगस्त व सितंबर माह में 54 लाख रुपये 2326 मरीजों के खाते में डाले गए। जबकि 503 मरीज अभी भी इस योजना से वंचित हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया जिले में 1206 मरीज प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं। जहां मरीजों का विवरण नहीं मिल रहा है। अभियान चला कर विवरण लिया गया इसके बाद भी 503 मरीजों का बैंक अकाउंट नंबर नहीं मिला है। अकाउंट नबंर के लिए मरीजों से संपर्क किया जा रहा है।