{"_id":"660017bd5586fc4c7c070bc1","slug":"tanker-hits-private-bus-in-etah-eight-passengers-injured-two-have-been-referred-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: टैंकर ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो की हालत नाजुक... किए गए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: टैंकर ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो की हालत नाजुक... किए गए रेफर
Sun, 24 Mar 2024 05:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:53 PM IST
सार
एटा में टैंकर ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन्हें आगरा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में तेज रफ्तार टैंकर ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस में सावर आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक होने पर आगरा के लिए रेफर किया गया है। हादसा पिलुआ थाना क्षेत्र में गांव भदुआ के पास हुआ।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली से रोडवेज के रंग में रंगी प्राइवेट बस में बैठकर लोग घर आ रहे थे। भदुआ के पास सुबह करीब 7 बजे पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में अंशिका व अरुण कुमार निवासी डूडीवली कुचैला मैनपुरी, रामू, राजकुमार व संदेश निवासी जैथरा, सरिता देवी भदुआ, मनीष नगला जगी करहल व पंकज भोगांव मैनपुरी घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इनमें से रामू और राजकुमार को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। वहीं सेहत में सुधार होने पर अन्य घायल अपने गंतव्य को रवाना हो गए। दूसरी ओर शिकोहाबाद रोड पर निधौली खुर्द के पास डोरीलाल निवासी नगला धनी थाना कोतवाली देहात व हरिसिंह निवासी नगला भजुआ थाना रिजोर की बाइकें आपस में टकरा गईं। जिसके चलते दोनों ही घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन