{"_id":"58a34e5b4f1c1b5f7ed85c3f","slug":"taken-by-feeding-poison-the-lives-of-a-newly-married-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खिलाकर ले ली नवविवाहिता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खिलाकर ले ली नवविवाहिता की जान
Amar Ujala
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
मौत पर बिलखते परिवारीजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं किए जाने पर कैलाशगंज की नवविवाहिता को जहर देकर मार डाला गया। घटना के बाद से पति समेत ससुराल के सभी सदस्य शव छोड़कर फरार हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात के गांव नगला हसन निवासी सुरेश चंद्र की बेटी रिचा (21) की शादी तीन माह पूर्व नवंबर में वीनेश पुत्र विजय सिंह निवासी कैलाश गंज कोतवाली नगर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बीतते ही ससुराल वाले दहेजकम मिलने का आरोप लगाते हुए एक लाख रुपये की मांग करने लगे थे। इसके लिए रिचा को प्रताड़ित भी किया जाता था। सोमवार की रात विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद से पति समेत ससुराल के सभी सदस्य शव छोड़कर गायब है। पड़ोसियों की सूचना पर आए पिता ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोमवार की शाम ससुरालवालों ने रिचा को जहर पिलाकर उसकी जान ले ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दामाद वीनेश, ससुर विजय, सास, ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।