{"_id":"6978c8728398dbf0860e12b8","slug":"suspects-wore-identical-clothes-during-robberies-to-conceal-their-identities-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक के बाद एक आठ चोरी..पहचान छिपाने का ऐसा तरीका, सीसीटीवी कैमरे से भी पकड़ में न आए; पुलिस का भी ठनका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक के बाद एक आठ चोरी..पहचान छिपाने का ऐसा तरीका, सीसीटीवी कैमरे से भी पकड़ में न आए; पुलिस का भी ठनका माथा
Tue, 27 Jan 2026 07:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 27 Jan 2026 07:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक के बाद एक आठ चोरी की वारदात करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने कई चाैंकाने वाले खुलासे किए। बताया कि वह किस तरह अपनी पहचान छिपाते थे। इसे सुनकर पुलिस का भी माथा ठनक गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज व जैथरा थाना क्षेत्र में हुई आठ चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया। मामले में चौकाने वाले तथ्य सामने आए। पकड़े गए आरोपी वारदात को अंजाम देते समय एक जैसे कपड़े पहनते थे। ताकि उनकी पहचान न हो और सीसीटीवी फुटेज में भ्रम बना रहे। यह तरीका उन्होंने पुलिस से बचने के लिए जानबूझकर अपनाया था।
सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि आरोपी पहले घटनास्थल के आसपास किराये पर कमरा लेकर रहते थे। उसके बाद दिन के समय बंद मकान और शराब के ठेकों की रेकी करते थे। रात में पैदल जाकर कुंदा काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के बाद सोने-चांदी के आभूषण सुनार को बेचकर नशा और अन्य शौक पूरे करते थे। इसी गैंग ने अलीगंज के मोेहल्ला लुहारी दरवाजा, मोहल्ला बच्चनलाल, गांव हत्सारी और यहीं के शराब ठेके और नथुआपुर में चोरी की।
इसके अलावा जैथरा थाना क्षेत्र के गांव धुमरी में इन लोगों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। बताया कि पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में अधिकांश वारदात के समय तीनों आरोपी एक ही तरह के कपड़ों में नजर आए। इससे यह स्पष्ट हुआ कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देते समय वे पहचान छुपाने की पूरी रणनीति के साथ निकलते थे।

सीओ ने बताया कि आरोपी चोरी वाले दिन देर शाम अपने मोबाइल फोन बंद कर लेते थे और अगले दिन ही उन्हें चालू करते थे। सीडीआर विश्लेषण से उनकी यह करतूत उजागर हुई। इससे पुलिस को चोरी की घटनाओं की गतिविधियों को जोड़ने में अहम सफलता मिली।
आरोपियों के साथ सुनार भी गिरफ्तार
सीओ ने बताया कि थाना अलीगंज और जैथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों अलीगंज के गांव हत्सारी निवासी परवीन, अमजद और सोनू के साथ ही सुनार अलीगंज के मोहल्ला काजी निवासी संजय वर्मा को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से 84000 रुपये, तीन जोड़ी चांदी के पाजेब, दो सोने की अंगूठी, दो चैन, दो मंगलसूत्र, एक हार, दो बाली, दो चूड़ी, ओम, नाक का फूल, टोप्स, चांदी की प्लेट, कटोरी, चम्मच, दो इन्वर्टर, एक बैटरी तीन पेचकश, कुंदा काटने का रिंच, एक बाइक, दो तमंचे 315 बोर व दो कारतूस बरामद किए गए।