फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Supporters remained entangled in the mathematics of victory and defeat

Etah News: हार जीत के गणित में उलझे रहे समर्थक

Wed, 08 May 2024 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 May 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Supporters remained entangled in the mathematics of victory and defeat
एटा। लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद लोग प्रत्याशियों की हार-जीत के गणित में उलझे रहे। कोई भाजपा तो कोई सपा को जिताता रहा। शहर से देहात तक क्षेत्रों में समर्थक ऐसे ही जीत-हार का दावा करते रहे।
विज्ञापन


शहर की बात करें तो बुधवार की सुबह लोग अरुणा नगर के पार्क में टहलने आए। इस दौरान वह चुनावी चर्चा करते नजर आए। यहां किसी ने भाजपा की जीत का दावा किया तो किसी ने सपा को जीता बताया। वहीं मतदान के कम प्रतिशत को लेकर भी चर्चा रही। लोगों का कहना था शहर का कम मतदान खेल बिगाड़ सकता है। इस दौरान बुजुर्ग बोल उठे कि लोगों में उत्साह नहीं दिखा। इसके कारण मतदान का प्रतिशत कम रहा। बस स्टैंड पर मंदिर के पास चुनावी चर्चा में व्यस्त अनुपम ने कहा कुछ भी हो मुकाबला भाजपा व सपा प्रत्याशी में है। यह मुकाबला रोचक होगा।
विज्ञापन

हमीद बोल उठे कि सपा का बड़ा नेता नहीं था कोई, लेकिन लड़ाई अच्छी देखने को मिलेगी। हार-जीत का अंतर 10 से 15 हजार का ही रहेगा। मेडिकल कॉलेज के पास चाय की दुकान पर कई लोग चर्चा कर रहे थे। अभिषेक का कहना था बसपा का कैडर वोट इस बार सपा में गया है। ऐसे में भाजपा का खेल बिगड़ गया है। अतीक ने कहा, ऐसा नहीं है। हाथी कहीं सपा व भाजपा की चाल को बिगाड़ न दे। बोले, जीत किसी की हो लेकिन हार-जीत का अंतर कम ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed