फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   submitted proposal to the 200 cleaning staff

200 सफाई कर्मियों के लिए प्रस्ताव भेजा

Tue, 10 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 10 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका में सफाई कर्मियों की समस्या जल्द दूर होगी। पालिका ने 200 कर्मचारी संविदा पर रखने के लिए प्रस्ताव बनाकर नगर विकास मंत्रालय को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही इनकी नियुक्ति होगी।
विज्ञापन




नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। इस समय 206 सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं जो शहर की आबादी के हिसाब से बहुत कम है। पालिका को करीब 500 सफाई कर्मचारी चाहिए। शहर में जगह-जगह गंदगी का आलम है, पालिका ने शहर के आठ वार्डों की सफाई का जिम्मा आगरा की एक प्राइवेट कंपनी को सौंपा है। दूसरी ओर पालिका ने सफाई कर्मचारियों की कमी को देखते हुए संविदा पर 200 कर्मचारी रखने के लिए प्रस्ताव बनाकर नगर विकास मंत्रालय लखनऊ को भेजा है।
विज्ञापन




पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने बताया कि पिछले महीने लखनऊ में हुई बैठक में नगर विकास मंत्री आजम खां ने नगरपालिकाओं में सफाई कर्मचारियों की कमी को देखते हुए प्रस्ताव बनाकर भेजने और संविदा पर इनकी नियुक्ति करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed