{"_id":"2cd4b1dab8994855cd9b5f781f9bcf9b","slug":"student-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से परेशान छात्रा ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से परेशान छात्रा ने जान दी
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट की छात्रा ने छेड़खानी व अश्लील फब्तियों से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में कोई पुरुष न होने के कारण उसकी मां ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा के परिवार में मां और छोटा भाई है।
मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती इंटर की छात्रा थी। गत एक सप्ताह से तीन मनचले युवक उसका पीछा कर रहे थे। स्कूल से घर व घर से स्कूल जाते समय छेड़छाड़ एवं अश्लील फब्तियां कसते थे। बताते हैं कि इससे छात्रा काफी परेशान हो गई थी। उसकी मां के अनुसार छात्रा ने रविवार को अपराह्न लगभग तीन बजे घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बताया यह भी जा रहा है कि छात्रा ने युवकों द्वारा अश्लील हरकतें करने की शिकायत क्लास टीचर से भी की थी। मगर अध्यापकों द्वारा मामले को गंभीरता से न लेने पर युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी और उनके हौसले और बुलंद हो गए। इससे छात्रा की परेशानी और बढ़ गई और वह काफी डर गई। थाना पुलिस के अनुसार अभी उनके पास इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलते ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।