{"_id":"f4bd6db5733524b8b8aa1ba587a9a4ba","slug":"student-manipulating-storm-around-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर बवाल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 27 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह के महावर इंटर कालेज की दो छात्राओं के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कासगंज-अतरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते दो घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया तब मामला शांत हुआ।
गांव तैयबपुर की छात्राएं कालेज में पढ़ने आती हैं। एक कक्षा दस और दूसरी इंटर की छात्रा है। दोनों सगी बहने हैं। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाते समय जमकर कुछ लड़कों ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसे माला पहना दी। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी छात्राओं ने घर जाकर दी। परिवारीजन आक्रोशित हो गए, लेकिन शनिवर को कालेज की छुट्टी हो जाने के बाद वह शांत हो गए। सोमवार को सुबह जब स्कूल खुला तो छात्रा और परिवारीजन स्कूल पहुंचे। रास्ते में छेड़छाड़ करने वाला एक आरोपी युवक चंद्रप्रकाश छात्रा को दिखाई दे गया। छात्रा के बताने पर उसके परिवारीजनों ने चंद्रपाल को दबोच लिया और पिटाई की। यह जानकारी जब आरोपी युवक के गांव महावर के लोगों को हुई तो उन्होंने छात्रा और उसके परिवारीजनों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। जिसमें छात्रा के परिवार के चार लोग घायल हो गए। इसके बाद तैयबपुर गांव पर छात्रा के परिवारीजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंची ढोलना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पीएसी व पुलिस बल आ गया। उन्हें देखकर ग्रामीणों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी चंद्रप्रकाश को हिरासत में लिया। इसके अलावा पुष्पेंद्र, विनय और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
‘कार्रवाई न हुई आत्महत्या कर लूंगी’
छात्रा की मां घटना से काफी व्यथित थीं। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो मैं आत्म हत्या कर लूंगी।
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर कालेज में छात्राओं की सुरक्षा की जाएगी। ढोलना पुलिस को भी स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
परिवहन राज्यमंत्री, मानपाल सिंह