{"_id":"63f4d76fa969ff429e074a8f","slug":"student-caught-cheating-in-maths-exam-of-up-board-exam-in-etah-room-inspector-removed-from-duty-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam: गणित की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची, कक्ष निरीक्षक पर हुई कार्रवाई, 2673 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam: गणित की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची, कक्ष निरीक्षक पर हुई कार्रवाई, 2673 ने छोड़ी परीक्षा
Tue, 21 Feb 2023 08:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:08 PM IST
सार
एटा जिले में गणित की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। इसके बाद उसकी उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली गई। साथ ही कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर लगे शिक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मंगलवार को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। इस पर कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी से हटा दिया गया। उधर, गणित की परीक्षा से 2673 परीक्षार्थियों ने दूरी बनाई। जबकि, इंटरमीडिएट की गृहविज्ञान की परीक्षा से 95 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
हाईस्कूल परीक्षा के दौरान डीआईओएस मिथलेश कुमार ने श्री रामसिंह भदौरिया इंटर कॉलेज, उम्मेदपुर में शीलेंद्र कुमार को नकल करते पकड़ा। परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका को जब्त कर लिया गया। उसे परीक्षा के लिए दूसरी उत्तर पुस्तिका दी गई, जो कक्ष निरीक्षक ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से हटा दिया गया है। परीक्षा में पंजीकृत 23853 में से 21180 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2673 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
शाम पाली में कंप्यूटर का प्रश्न पत्र हुआ
वहीं इंटरमीडिएट का फल एवं खाद्य संरक्षण का प्रश्न पत्र था। पंजीकृत 600 में से 543 ने परीक्षा दी। शाम की पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का कंप्यूटर का प्रश्न पत्र हुआ। इसमें पंजीकृत 165 में से 151 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का गृह विज्ञान का पेपर था। इसमें पंजीकृत 1427 में से 1332 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन