{"_id":"68ac6ae3fd0d4d01a90a30ac","slug":"student-body-was-found-in-room-his-sister-sleeping-next-to-him-had-no-clue-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पांचवीं के छात्र की मिली लाश...गले पर ऐसे निशान, नाक से बह रहा था खून; बगल में सो रही बहन को नहीं लगी भनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पांचवीं के छात्र की मिली लाश...गले पर ऐसे निशान, नाक से बह रहा था खून; बगल में सो रही बहन को नहीं लगी भनक
Mon, 25 Aug 2025 07:25 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:25 PM IST
सार
कमरे में सो रहे छात्र की हत्या कर दी गई। बराबर से सो रही बहन को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के जलेसर में घर के कमरे में रविवार रात तख्त पर सो रही बहन के बराबर में चारपाई पर सो रहे 14 वर्षीय कक्षा पांच के छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह बहन उठकर शौच के लिए गई। लाैटी तो भाई को आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर हिलाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं।
गांव नगला मितन थाना जलेसर निवासी होडल सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि वह रात के समय घर से लगभग 30 मीटर दूर घेर में जाकर सोते हैं। घर पर 16 वर्षीय बेटी प्रियंका और 14 वर्षीय बेटा विक्रम रहते हैं। प्रतिदिन की तरह रविवार शाम भी सब लोगों ने खाना खाया और सोने चले गए। बताया कि सोमवार सुबह शौच कर लौट रहे थे तो मोहल्ले की ही महिला ने जानकारी दी कि विक्रम की मौत हो गई है।

घर पर जाकर देखा तो बेटा चारपाई पर पड़ा हुआ था और उसके गले पर नाखूनों के निशान थे। इसके अलावा नाक से खून भी निकला था। सूचना पर जलेसर थाना पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
होडल सिंह के मुताबिक उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। खेती और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पांच भाई हैं, जिनके आसपास ही मकान बने हैं और गली भी इनके मकान के बाद बंद है।

पास में ही तख्त पर लेटी बहन को नहीं लगी भनक
बड़ा सवाल है कि किशोर की हत्या का क्या कारण रहा होगा? पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके साथ ही परिजन व गांव के अन्य लोगों का कहना है कि एक ही कमरे में प्रियंका और विक्रम सो रहे थे। जब विक्रम की हत्या हुई तो पास में ही तख्त पर सो रही प्रियंका को आखिर पता कैसे नहीं लग सका।

बड़े बेटे का मायके में इलाज करा रही थी मां
होडल सिंह ने बताया कि उनके 2 बेटे और 3 बेटियां हैं। इनमें से 2 बेटियों का विवाह हो चुका है। बड़ा बेटा यशवीर दिसंबर 2024 में एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया था। इसके चलते उसकी मां बबली मायके थाना सकीट के गांव इशारा पूर्वी में रहकर उपचार करा रही है। प्रियंका और विक्रम यहां गांव में रहते थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। - ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर
ये भी पढ़ें-यूपी: 476 किलो मीटर की दूरी...ट्रैक्टर-ट्रॉली से जीवन का अंतिम सफर, बुलंदशहर हादसे में अब तक नौ की मौत