फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Stone pelting by claiming Waqf Board land

Etah News: वक्फ बोर्ड की जमीन का दावा कर किया पथराव

Sun, 24 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting by claiming Waqf Board land
जसलेसर(एटा)। कस्बे में रविवार को एक पक्ष अपने खेत में चहारदीवारी करा रहा था। दूसरे पक्ष ने इसे वक्फ बोर्ड की जमीन बताते हुए कार्य रुकवाने का प्रयास किया। काम नहीं रुका तो पथराव करते हुए बवाल शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सर्किल क्षेत्र के सभी थानों का पुलिसबल बुलवाकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन

कस्बा में रविवार को कलवारी मार्ग पर स्थित हजरत इब्राहिम की दरगाह के पास मोहल्ला नकटाकुआं निवासी सतीश चंद्र उपाध्याय व अनिल कुमार उपाध्याय पैतृक जमीन पर चहारदीवारी करा रहे थे। सुबह से ही कार्य चल रहा था। शाम के समय दूसरे समुदाय के अराजक तत्व मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए चहारदीवारी को तोड़ दिया। विरोध करने पर काफी संख्या में उपद्रवी एकत्रित हो गए और पत्थरबाजी करने लगे। 6 दोपहिया वाहनों के साथ ही एक गाड़ी पथराव से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल, क्षेत्राधिकारी नितीश कुमार गर्ग और कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पथराव कर रहे बवालियों को खदेड़ा। सीओ ने बताया कि एक माह पूर्व दोनों पक्षों की उपस्थिति में एसडीएम ने जमीन की पैमाइश कराई थी। तब भी कुछ लोगों ने विवाद करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था के मद्देनजर पैदल मार्च भी किया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि पैमाइश से दोनों पक्ष संतुष्ट थे। कुछ अराजक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed