फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Stone pelting and firing in house dispute

मकान के विवाद में पथराव और फायरिंग

Fri, 10 Dec 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing in house dispute
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव रूपधनी में मकान के विवाद में पथराव व फायरिंग हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एक पक्ष ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की। गांव रूपधनी निवासी बबल ने गांव के ही राघवेंद्र सहित दो अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवैध असलहा से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर दिए प्रार्थनापत्र में राघवेंद्र व उसकी पत्नी नीलम ने बताया कि आठ दिसंबर को गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोग आए और घर के सामने सड़क को तोड़ दिया। जब देवर अभिमन्यु ने रोका तो तमंचे से फायर कर दिया। 9 दिसंबर को विपक्षियों ने घर में ईंट-पत्थर फेंके। पीड़िता का कहना है जैथरा पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। थानाध्यक्ष जैथरा डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि मामला एक मकान के विवाद का है। दोनों पक्षों में पथराव व फायरिंग हुई है। दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed