फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Still thirsty spent sixty million

छह करोड़ खर्च फिर भी प्यासे

Sat, 13 Dec 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 13 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
 ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था के लिए लगवाए गए टैंक सफेद हाथी साबित हो रहे है। टैंक भरने के लिए लगाए गए समर खराब होने के कारण टैंक नहीं भर पाते है। इसके कारण ग्रामीणों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही। जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन



जनपद में पेयजल की किल्लत दूर कर करने के लिए वर्ष 2011 में ऐसे गांव जिनमें पानी की किल्लत थी उन गांवों में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के के तहत प्लास्टिक के टैंक लगवाकर पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई। जनपद में इसके लिए दो परियोजनाएं स्वीकृत की गई।
विज्ञापन



एक परियोजना में 120 गांव जबकि दूसरी परियोजना में 42 गांव चिन्हित किए गए। इन गांवों में बडे़ टैंक को समर के माध्यम से पानी से भरवाने की व्यवस्था की गई। इन दोनों परियोजनाओं पर 609.79 लाख रुपये लागत निर्धारित हुई। जल निगम ने टैंक रखवाने के साथ ही समर भी लगवा दिए। लेकिन यह समर काम नहीं कर रहे। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा। टैंक न भरपाने से वह पेयजल का लाभ नहीं ले पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपरेटर की नहीं की व्यवस्था
पेयजल योजना के तहत टैंक भरवाने के लिए शासन स्तर से किसी आपरेटर की तैनाती का भी कोई प्रावधान नहीं हैं। जिससे तमाम ग्रामों में समय भी नहीं चल पाते। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाती।


सात माह पहले ग्राम पंचायत में टैंक लगवाया गया था। आज तक इसमें पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी। ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा।
-नरोत्तम सिंह अहरौली

जिन ग्राम पंचायतों में योजना के तहत टैंक लगवाए गए हैं उनमें शीघ्र ही कार्य पूरा कराकर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
-भुवनेश जैन अधिशाषी अभियंता जल निगम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed