फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sticks and sticks walked in marriage for singing on DJ

डीजे पर गाने को लेकर शादी में चले लाठी-डंडे

Mon, 27 Jun 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks walked in marriage for singing on DJ
गांव ख्वाजगीपुर में वर और वधू पक्ष के बीच चलते लाठी-डंडे। संवाद - फोटो : ETAH
मिरहची(एटा)। विवाह समारोह के दौरान गांव ख्वाजगीपुर में डीजे पर गाना चलाने को लेकर वर और वधू पक्ष में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दुल्हन के भाई सहित छह लोग घायल हो गए। दो को आगरा रेफर किया गया है। उधर, बवाल के बाद शादी की रस्में रुक गईं। गांव में रविवार शाम स्व. अमर सिंह की पुत्री अनीता का विवाह समारोह था। थाना कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव किलौनी जिला हाथरस निवासी आकाश से शादी हो रही थी।
विज्ञापन

रात करीब 12:30 बजे बरात जैसे ही दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची, डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर वर और वधू पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद मारपीट होने लगी और लाठी-डंडे चल गए। दुल्हन के भाई योगेश सहित वधू पक्ष के विपिन, मनोज, मनवीर, अशोक, सत्यभान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से योगेश और मनोज की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। दुल्हन के चचेरे भाई सतीश कुमार ने वर पक्ष के अजब सिंह एवं कमलेंद्र के अलावा 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोमवार को भी दिन भर अफरा-तफरी मची रही। संभ्रांत लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिशें करते रहे। कई बार समझौतों का दौर चला। काफी मुश्किल के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हुए। सोमवार शाम को शादी की रस्में शुरू कराई गईं। ग्राम प्रधान जयकुमार ने बताया कि डीजे पर गाने को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया। शादी के लिए दोनों पक्ष तैयार हो गए हैं। वहीं थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed