फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   STF summoned the documents of the teacher

एसटीएफ ने शिक्षक के तलब किए दस्तावेज

Wed, 29 Dec 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
STF summoned the documents of the teacher
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने का मामला शासन तक पहुंचा तो स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) को जांच सौंप दी गई। एसएसपी एसटीएफ लखनऊ ने बीएसए कार्यालय पत्र भेजकर शिक्षक के दस्तावेजों को तलब किया है। इसके बाद विभाग में खलबली मच गई। विभाग ने शिक्षक के दस्तावेजों की पत्रावली तैयार कर लखनऊ भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव भोपाल में तैनात शिक्षक मनोज कुमार निवासी गांव नगला पुढिहार पोस्ट गिरौरा थाना कोतवाली देहात की शिकायत होने के बाद मामले की जांच एसटीएफ को मिली है। शिकायत में आरोप हैं कि अनियमितताएं करके फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाई गई है। शिक्षक के फर्जी दस्तावेजों संबंधी शिकायत को शासन ने गंभीरता से लिया और एसएसपी स्पेशल टॉस्क फोर्स को अपने स्तर से मामले की जांच करने के आदेश दिए गए। एसएसपी एसटीएफ ने अपने अधीनस्थ सीओ एसटीएफ प्रमेश कुमार शुक्ल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ प्रमेश कुमार शुक्ल ने स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर आरोपी बनाए गए शिक्षक के शैक्षणिक दस्तावेजों को तलब किया। इसी के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक मनोज कुमार के शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। विभाग ने शिक्षक के शैक्षिक, जाति, मूल प्रमाण पत्र सहित अन्य की पत्रावली बनाकर भेजने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह ने बताया कि शिक्षक मनोज कुमार द्वारा फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने की शिकायत होने के बाद दस्तावेज एसटीएफ ने तबल किए हैं, सारे दस्तावेजों को तैयार कर एसटीएफ मुख्यालय भेजने की तैयारियां कर ली गई हैं जल्द ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed