फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   state lavel sports comptition start

28वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Sun, 11 Oct 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
state lavel sports comptition start
विद्या भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 28वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को जीटी रोड स्थित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता में आठ जिलों के 275 बालक बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र निरीक्षक सीबीएससी हरिबाबू वार्ष्णेय ने दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रतियोगिता में गोला फेंक, चक्का फेंक, हेमर, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर से लेकर 5000 मीटर तक की दौड़ आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस प्रतियोगिता में एटा, पीलीभीत, बदायूं, बरेली, आगरा, अलीगढ़, मथुरा व शाहजहांपुर के स्कूलों के 275 बालक बालिकाएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में 47 लोगों को शामिल किया गया है। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक ब्रजनंदन माहेश्वरी, स्कूल के अध्यक्ष गंगा नारायण त्रिवेदी, आरएसएस के विभाग कार्यवाहक सुभाषचंद्र एडवोकेट, प्रधानाचार्य शंभूशरण मिश्र्ेा, उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र, शारीरिक प्रमुख होडल सिंह, प्रांत शारीरिक प्रमुख सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed