फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP's 14 councilors won, district president's brother lost

Etah News: सपा के 14 सभासद जीते, जिलाध्यक्ष के भाई हारे

Mon, 15 May 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
SP's 14 councilors won, district president's brother lost
मारहरा। नगर पालिका पर सातवीं बार लगातार जीत दर्ज कर समाजवादी पार्टी ने इतिहास रचा है। सपा की शशिप्रभा दूसरी बार पालिकाध्यक्ष बनी हैं। इसके साथ ही पार्टी के 14 सभासद भी जीते हैं। लेकिन टीस यह है कि सपा जिलाध्यक्ष के भाई सभासद पद का चुनाव हार गए।
विज्ञापन


जनपद की मारहरा नगर पालिका सीट ऐसी है जहां वर्ष 1988 से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। 13 मई को घोषित हुए नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम में सपा ने लगातार सातवीं बार इस सीट पर विजय हासिल की। शशिप्रभा 28 वर्ष बाद दोबारा पालिकाध्यक्ष चुनी गई हैं। अध्यक्ष के साथ साथ सदन में भी 25 में से 14 सदस्य समाजवादी पार्टी के चुने गए हैं। इसके साथ ही पालिका बोर्ड में सपा का बहुमत रहेगा। लेकिन पार्टी के लिए यह चिंता की बात है कि वार्ड संख्या 3 पर लड़ रहे सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी के भाई यूनुस महमूद हार गए। निर्दलीय प्रत्याशी जावेद खान ने उन्हें 51 मतों से हराया है। यहां कुल तीन ही प्रत्याशी थे। भाजपा के राजकुमार कुल 11 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन


सपा के विजयी सभासदों में वार्ड संख्या 2 से शीतल, 5 से हिना, 6 से सोमेंद्र बाबू, 7 से प्रीती देवी, 8 से ज्ञान सिंह, 9 से होती लाल, 10 से मनीषा, 12 से धीरेंद्र सिंह (निर्विरोध), 14 से शबाना, 15 से अभिषेक यादव, 16 से मुनीस, 17 से शाकिर अल्वी, 18 से यूनुस सिद्दीकी, 22 से अल्तमश सपा के हैं। सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि ये जीत सभी क़स्बा वासियों की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed