फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Splatter in the theater, attack on protest-stone pelting

रंगशाला में छींटाकशी, विरोध पर हमला-पथराव

Thu, 27 May 2021 09:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Splatter in the theater, attack on protest-stone pelting
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव मानपुर में एक शादी समारोह में रंगशाला के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान युवतियों पर छींटाकशी की गई। इसका विरोध करने पर पथराव हो गया। इसमें मां-बेटा और एक युवती घायल हुई है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला और युवती को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव मानपुर निवासी गीता देवी, इनका पुत्र आशीष और गांव के ही विद्याराम की 18 वर्षीय पुत्री रुकमणि घायल हुई हैं। रुकमणि के भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के ही रेवती सिंह बघेल की बेटी नन्नी की बरात अमांपुर से आई थी। इसमें रंगशाला के रंगारंग कार्यक्रम चल रहे थे। हमारे दरवाजे पर आने के बाद रंगशाला में नृत्य कर रही महिला कलाकारों के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता और खींचतान कर छींटाकशी कर दी।
विज्ञापन

हमारे परिवार वालों ने विरोध किया तो गांव के ही रीतेश वर्मा, अंकित, भूरे और वीरेंद्र सहित दर्जनभर लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ईंट-पत्थर से पथराव भी किया। इसके बाद भगदड़ मच गई। लाठी लगने से गीतादेवी के सिर तथा ईंट-पत्थर लगने से रुकमणि के सीने और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। चौकी प्रभारी टीपी नगर अभिलाख सिंह ने बताया कि रंगशाला में छींटाकशी को लेकर मारपीट हुई है। पीड़ित पक्ष चौकी आया था, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अब तक तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed