फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Spend millions of still water

लाखों खर्च फिर भी पानी की परेशानी

Sun, 26 Apr 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 26 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
नगर की आधा दर्जन बस्तियों में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए
विज्ञापन
लागू की गई समग्र पेयजल योजना चार साल बाद भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही। चयनित आधा दर्जन बस्तियों में अभी तक पानी की एक बूंद नहीं पहुंची है। जिससे भीषण गरमी में भी यहां के बाशिंदों को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ेगा।



नगर पालिका ने फेस-थ्री के अंतर्गत समग्र पेयजल योजना का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया था। सात करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना के लिए चार साल पहले पांच करोड़ रुपये शासन ने  मंजूर करके भेजा था। योजना के तहत एक अंडरग्राउंड टैंक व एक ओवरहेड टैंक, चार नलकूप के अलावा लवकुश नगर, पालनगर, गंगेश्वर कॉलोनी, सोलह बीघा, भूतेश्वर सहित इस क्षेत्र की आधा दर्जन बस्तियाें में 20 किलोमीटर पाइप लाइन भी बिछाई जानी है। योेजना के तहत चार नलकूप की बोरिंग का कार्य ही चार साल में हो सका है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी इनका उपयोग नहीं हो पा रहा।


ओवर हैड टैंक के निर्माण के लिए जगह नहीं मिल पा रही। पालिका लगातार प्रयास कर रही है।
- रोहन सिंह सुपरवाइजर, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed