{"_id":"641abe02da6fbaa08d0dc7b7","slug":"speeding-pickup-hits-school-van-in-etah-14-people-were-injured-including-seven-students-in-accident-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने स्कूल वैन में मारी टक्कर: सात छात्र-छात्राओं समेत 14 लोग घायल, मची चीख-पुकार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने स्कूल वैन में मारी टक्कर: सात छात्र-छात्राओं समेत 14 लोग घायल, मची चीख-पुकार, अस्पताल में भर्ती
Wed, 22 Mar 2023 02:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:06 PM IST
सार
एटा में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपाल के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने बच्चों व सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी तो अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में जिले में तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करते समय स्कूल वैन में टक्कर मार दी। हादसे में सात छात्र-छात्राओं समेत 14 लोग घायल हो गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मार्ग स्थित शीतलपुर गांव के पास हुआ। सुबह करीब आठ बजे स्कूल वैन कंसुरी गांव से छात्रों को लेकर रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जा रही थी। शीतलपुर गांव के पास ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार पिकअप ने वैन में टक्कर मार दी। इससे सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इसके अलावा पिकअप सवार सात सवारी भी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मार्ग स्थित शीतलपुर गांव के पास हुआ। सुबह करीब आठ बजे स्कूल वैन कंसुरी गांव से छात्रों को लेकर रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जा रही थी। शीतलपुर गांव के पास ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार पिकअप ने वैन में टक्कर मार दी। इससे सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इसके अलावा पिकअप सवार सात सवारी भी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
एटा में ओवरटेक करते समय पिकअप ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीओ सिटी, ली जानकारी
हादसा देख स्थानीय लोग व राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला। घायल बच्चों व सवारियों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी राजकुमार पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में घायलों का उपचार किया जा रहा है।यह भी पढ़ेंः- रिटायर्ट सीओ को ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले: महिलाओं ने किया कुछ ऐसा कि इज्जत के लिए रहे चुप, अब 10 लाख की मांग
घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला