फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Special demand for Santa cap and face with Christmas tree

क्रिसमस ट्री संग सेंटा कैप और फेस की खास मांग

Wed, 22 Dec 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Special demand for Santa cap and face with Christmas tree
शहर में गिफ्ट गैलरी की दुकान पर सजे क्रिसमस गिफ्ट। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। क्रिसमस उत्सव नजदीक आते ही इसकी तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। बाजारों में सजावट का सामान हर ओर नजर आ रहा है। क्रिसमस ट्री, सेंटा कैप और फेस की खास मांग है। शहर में क्रिसमस की रौनक दिखाई देने लगी है। घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं क्रिसमस ट्री, इसे सजाने के सामान समेत गिफ्ट आइटमों से बाजार सज गए हैं। लोग इनकी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अब क्रिसमस डे में सिर्फ एक दिन ही बचा है। ऐसे में इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्रिश्चियन कंपाउंड, बड़ी मिशन, पंजाबपुरा आदि मसीह (ईसाई) बाहुल्य इलाकों के घरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन से लेकर अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साज-सज्जा करने में लोग जुटे हुए हैं। वहीं त्योहार पर खास तरह के केक समेत अन्य पकवान बनाने के लिए महिलाओं की तैयारी और खरीदारी चल रही हैं।
विज्ञापन

गिफ्ट सेंटर्स पर इनकी डिमांड
बाजारों में विभिन्न-विभिन्न तरह के क्रिसमस ट्री, सांता की ड्रेस, टोपियां, फेस मास्क आदि उपलब्ध हैं। क्रिसमस ट्री 50 से लेकर एक हजार रुपये तो सांता की ड्रेस 275 रुपये से तीन हजार रुपये तक में बिक रही हैं। टोपियों के साथ-साथ सांता हेयर बैंड भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सांता की टोपी 30 रुपये से लेकर 100 तक में उपलब्ध है। सेंटा फेस 70 से 200 रुपये में खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed