{"_id":"0535a6da6078439db2e7c71b4dea8291","slug":"sp-s-strategy-of-meeting-remained-polls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की बैठक में बनी पंचायत चुनाव की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की बैठक में बनी पंचायत चुनाव की रणनीति
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 05 Sep 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी का पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन बिलराम गेट स्थित पार्टी कार्यालय उर्मिला पैलेस पर आयोजित हुआ। इसमें पंचायत चुनावों के लिए रणनीति बनाई गई। बूथ कमेटियों के गठन, फ्रंटल संगठन की कार्यकारिणी के गठन की भी व्यापक रणनीति तैयार की गई।
परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि बूथ कमेटियों का गठन एक महत्व पूर्ण कार्य है और विधान सभा अध्यक्षों को इससे पूरी गंभीरता के साथ समय से पूरा करें। पंचायत एवं विधान सभा चुनाव में इनकी भूमिका महत्व पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग आपसी समझ और एकजुटता से एक व्यक्ति का नाम तय करें।
जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद कुं. देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि एकजुटता से ही हम पंचायत चुनावों में एक सशक्त भूमिका का निर्वाह कर सकते है और विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया जा सकता है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि सभी को धैर्य से कार्य लेते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करनी होगी तभी हम सबका सपना साकार होगा।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि हमें आपस में मतभेद न रखते हुए विपक्षी दलों की रणनीति को ध्वस्त करना होगा तभी हम पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता कहलाएंगे। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, किसान नेता कैप्टन राज गुप्ता, वरिष्ठ नेता अजंट सिंह यादव, पार्टी प्रवक्ता मीडिया प्रभारी प्रदीप रघुनंदन ने भी संबोधन दिया।
इस दौरान महाराज सिंह, राम नरेश यादव, डा. केपी सिंह, रवि पाराशर, ब्रजगोपाल यादव, राजकुमार राघव, डा. शमशाद अख्तर, डा. मोहम्मद फारुख, रेशमा देवी, अभय प्रताप, शाहरुख राज, सौरभ यादव, अभिषेक यादव, राजवीर साहू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।