फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP protest in etah

सपा नेताओं ने जिले भर में निकाली ट्रैक्टर रैली

Thu, 28 Jan 2021 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
SP protest in etah
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकलती रैली । - फोटो : ETAH
एटा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन के समर्थन में जगह-जगह ट्रैक्टर रैली निकाली। जिलाध्यक्ष सहित सभी पूर्व विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाल कर सरकार पर कड़े प्रहार किए। इस दौरान सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं गईं। इस दौरान कृषि कानूनों को वापस करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

निधौलीकलां में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी एवं पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली ब्लॉक से आरंभ होकर मारहरा से मिरहची होते हुए जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क पहुंची। रैली में किसानों में जोश दिखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को आंदोलन से एक नई ऊर्जा मिलने वाली हैं। पूर्व विधायक सीटू यादव ने कहा कि सरकार को तीन काले कानून वापस लेने होंगे। एसएचओ अनिल भदौरिया पुलिस बल के साथ साथ रहे। इसमें शशांक यादव, डॉ. जाकिर हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलीगंज में निकाली गई किसान ट्रैक्टर रैली में हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। तहसील के सामने सभा में किसान कानून के खिलाफ की आवाज बुलंद की गई। इसमें पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, प्रमोद यादव, ओमपाल सिंह यादव, डॉक्टर नवल किशोर, शिवपाल सिंह यादव, नूर हसन, राजेश गुप्ता शामिल रहे। सकीट में अनिल कुमार यादव, विनोद यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। सकीट ब्लाक से आरंभ हुई रैली मलावन होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर में पूर्व विधायक रणजीत सुमन की अगुवाई में विशाल ट्रैक्टर रैली नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। रैली रामगढ़ी से प्रारंभ होकर निधौली रोड चौराहा, महावीर गंज, विकास खंड कार्यालय, मंडी जवाहर गंज, अकबरपुर हवेली, गोल नगर, दरगाह रोड होती हुई महाराणा प्रताप चौराहा पर संपन्न हुई। रैली में पूर्व विधायक रणजीत सुमन, वीरेश यादव, धर्मेंद्र यादव, बबलू यादव, शंकर यादव, राजाराम यादव, धीरेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने संभाली। सकीट में किसान आंदोलन के चलते मंगलवार को विधानसभा के ब्लाक क्षेत्र सकीट से सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव, अनिल कुमार यादव, विनोद यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई जो आसपुर होते हुए एटा रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed