{"_id":"2296afd69972ed48d5579865182ffac8","slug":"sp-leader-beat-constable-in-intoxication-capture-riffle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने सिपाहियों को पीटकर छीनी राइफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता ने सिपाहियों को पीटकर छीनी राइफल
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नशे में धुत स्कार्पियो सवार सपा नेता और उनके साथियों ने जीटी रोड पर
फर्रुखाबाद के चालक दयाराम को पीट दिया। बचाने आए सिपाहियों को पीटकर उनकी
राइफल छीन ली। सूचना पर मौके पर एएसपी और सीओ सिटी पहुंचे। पुलिस राइफल
वापस लेने के बाद आरोपियों को थाने लाई तो वह वहां से भाग गए। पुलिस उनकी
तलाश में जुटी है। ट्रक चालक ने सुबह मारपीट और लूट की तहरीर दी थी, लेकिन
बाद में दबाव पड़ने पर तहरीर वापस ले ली। सिपाहियों ने भी कोई तहरीर नहीं
दी है।
मामला सोमवार देर रात जनता दुर्गा मंदिर के पास का है। बताया जाता है सपा नेता विशाल यादव नशे में धुत होकर स्कार्पियो चला रहे थे। उनके साथ छह-सात अन्य लोग भी थे। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें ओवरटेक किया। इस पर सपा नेता भड़क गए और ट्रक को रुकवाकर चालक को पीट दिया। तभी मंदिर के सामने मौजूद सिपाही बीच-बचाव करने आए तो उन लोगों ने उन्हें पीटकर राइफल छीन ली। इसके बाद भागने लगे। बस स्टैंड तक सिपाहियों ने उनका पीछा किया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वीएस यादव और सीओ सिटी पहुंच गए। आरोपियों की तलाश कर उन्हें कोतवाली लेकर आए, लेकिन वह लोग पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गए। ट्रक चालक ने तहरीर दी लेकिन खादी के दबाव के चलते वापस ले ली। पीड़ित सिपाहियों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।