फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Son injured his father by shooting him

Etah News: बेटे ने बाप को गोली मारकर किया घायल

Wed, 25 Dec 2024 06:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Dec 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
Son injured his father by shooting him
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में ससुराल जा रहे पिता को बेटे ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए पिता को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र निवासी ज्वाला प्रसाद ने बताया कि सोमवार रात बाइक से वह अपनी ससुराल थाना अवागढ़ के नगला भवानी में जा रहे थे। तभी रास्ते में राजगढ़ गांव के पास बड़े बेटे रामौतार और उसके ससुर राजेश ने रोक लिया। यह लोग गालियां देते हुए विवाद करने लगे। विरोध करने पर रामौतार ने मेरे हाथ में गोली मार दी। फायर होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। ज्वाला प्रसाद ने बताया कि रामौतार ने 2 वर्ष पूर्व छोटे बेटे की हत्या कर दी थी। इस मामले में मैंने ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामौतार जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पिता-पुत्र दोनों ही फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed