फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Son dies before father's thirteenth day rituals

Etah News: पिता की तेरहवीं से पहले पुत्र की मौत

Sun, 15 Jun 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Son dies before father's thirteenth day rituals
एटा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने 8 माह लंबे उपचार के बाद आगरा के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की हालत में सुधार न हाेने पर सदमे में आए पिता की 3 जून को मृत्यु हो चुकी है। तेरहवीं संस्कार रविवार को था। 12 दिन में पिता-पुत्र की मौत से परिवार में मातम है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर निवासी अखिलेश (32) गुड़गांव में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कैंटर चालक था। 31 अक्तूबर 2024 को वह दिवाली पर अपने अन्य साथियों के साथ लोडर वाहन में सवार होकर आ रहा था। सिकंदराराऊ के पास लोडर से नीचे गिर गया। घायल अवस्था में साथियों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग उसे आगरा निजी अस्पताल में ले गए। लंबे उपचार के बाद शनिवार की रात अखिलेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा संतोष कुमार ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि अखिलेश के उपचार में लाखों रुपया खर्च हो गया। बेटे की हालत में सुधार न होने से उसके पिता सूरज सदमे में रहने लगे। 3 जून को उनकी मौत हो गई। रविवार को उनकी तेरहवीं थी, लेकिन इससे पहले ही यह बुरी खबर आ गई। घर में अखिलेश की दिव्यांग मां के अलावा उसकी पत्नी और तीन मासूम बच्चे हैं। अखिलेश ही मेहनत-मजदूरी कर पूरे घर को चलाता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट के साथ कर्ज का बोझ भी हो गया है। उसकी मां और पत्नी भी सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed