फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Some sat in a rickshaw and some rode a jeep.

Etah News: कोई रिक्शे में बैठा तो किसी ने की जीप की सवारी

Fri, 28 Apr 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Some sat in a rickshaw and some rode a jeep.
एटा/अलीगंज/जलेसर। नाम वापसी के बाद शुक्रवार को सभी निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए गए। राजनीतिक दलों को जहां निर्धारित चिह्न बांटे गए तो निर्दलीय प्रत्याशियों को रिक्शा, जीप, स्कूटर सहित अन्य प्रतीक आवंटित किए गए। एटा में भाजपा, सपा, आप, कांग्रेस प्रत्याशियों को पार्टी के निर्धारित कमल का फूल, साइकिल, झाड़ू और हाथ का पंजा चुनाव चिह्न दिया गया। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को जीप, स्कूटर, सितारा, चिड़िया का घोसला और हल प्रतीक चिह्न दिए गए। इसी तरह सभासद पद के प्रत्याशियों को भी प्रतीक आवंटित किए गए।अलीगंज में भाजपा प्रत्याशी सुनीता गुप्ता को कमल का फूल, सपा प्रत्याशी तसद्दुक अली को साइकिल, बसपा प्रत्याशी सऊद अली खान उर्फ जुनेद मियां को हाथी, आप के संजय सिंह को झाड़ू, कांग्रेस के राहुल गुप्ता को हाथ का पंजा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को केतली, रिक्शा, पानी की बोतल, कुल्हाड़ी चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। जलेसर में भाजपा की इंदुवाला को कमल का फूल, बसपा प्रत्याशी बिस्मिल्लाह बेगम को हाथी, कांग्रेस प्रत्याशी अर्शी खान को हाथ का पंजा, सपा की शमा खान को साइकिल तो निर्दलीय प्रत्याशियों को पतंग, आग बुझाने वाली दमकल गाड़ी, अनार, पानी का नल, पहिया, जीप निशान आवंटित किए गए। इसी तरह अन्य निकायों में भी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन

----------------
चुनाव चिह्न मिलते ही प्रचार युद्ध शुरू
राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का चिह्न तो पहले से ही निर्धारित था। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों को शुक्रवार को ही चुनाव चिह्न मिला। चिह्न मिलते ही प्रचार युद्ध शुरू हो गया है। प्रत्याशी और उनकी चुनाव टीम के सदस्यों ने प्रिंटिंग प्रेसों पर पहुंचकर बैनर, पोस्टर आदि छपवाना शुरू कर दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशियों के चेहरे नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed