{"_id":"bc133921459b189701a2bdaaa226fc5d","slug":"social-media-also-accelerated-the-movement-of-rail-expansion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर भी तेज हुआ रेल विस्तार का आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर भी तेज हुआ रेल विस्तार का आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल विस्तार को चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को जिले से लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। आमजन से लेकर छात्र और सामाजिक संगठन भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को भारी तादात में एआईएमआईएम के कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान को समर्थन देने पहुंचे। इसके अलावा लोग ट्यूटर, फेसबुक और व्हाट्सएप पर सक्रिय होकर आंदोलन को विशाल रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।
लंबे समय से की जा रही रेल विस्तार की आवाज अब बुलंद होने लगी है। खास बात यह है कि हस्ताक्षर अभियान को युवा वर्ग, सामाजिक संगठन, व्यापारी, विद्यार्थी, अधिवक्ता और सीनियर सिटीजन तक समर्थन मिल रहा है। शनिवार को मेहता पार्क पर असदउद्दीन ओेवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और जनमंच के कार्यकर्ता अभियान को समर्थन देने पहुंचे। यही नहीं अब लोग सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी, रेल मंत्रालय, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, नार्दन रेलवे जीएम, मंडल डीआरएम को रेल विस्तार की मांग करते हुए मैसेज भेज रहे हैं। बता दे कि व्यापारी अनुज प्रकाश गुप्ता के ट्विटर पर नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक व इलाहाबाद मंडल के डीआरएम ने एटा में रेल विस्तार के संबंध में रेलवे की सक्रियता की जानकारी दी है। अनुज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अभी तक 12 हजार से अधिक लोग हस्ताक्षर कर समर्थन दे चुके हैं। रविवार को एटा के अलावा पिलुआ और घंटाघर में भी हस्ताक्षर अभियान चलेगा।
बाक्स
नहीं मिल रहा सांसदों का समर्थन
रेल विस्तार की मांग के संबंध में पिछले पांच दिनों से नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन सियासी दलों (भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस) का कोई प्रतिनिधि हस्ताक्षर अभियान को समर्थन देने नहीं पहुंचा। एटा जिले में बीजेपी सांसद राजवीर सिंह के अलावा मुकेश राजपूत (फर्रुखाबाद) और केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया (आगरा) समेत तीन सांसद हैं। लेकिन अभी तक भाजपा के तीनों सांसद रेल विस्तार के संबंध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को समर्थन देने तक नहीं पहुंचे।