{"_id":"5e39a97f8ebc3ee5ef11406a","slug":"so-cause-notice-for-pradhan-and-sachiv-suspend-etah-news-agr4279423200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदराला के प्रधान को नोटिस, सचिव को किया निलंबित : फोटो 9","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदराला के प्रधान को नोटिस, सचिव को किया निलंबित : फोटो 9
विज्ञापन
अलीगंज के एक गांव का निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनील कुमार- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलीगंज तहसील के गांव नदराला में डीएम व एसएसपी ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। गांव में विकास कार्यो में लापरवाही पर प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया। वहीं सचिव को निलंबित कर दिया। गांव की दशा देख उन्होंने बीते वर्षों में कराए गए विकास कार्यो की जांच के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को गांव में कैंप लगाकर कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
डीएम सुखलाल भारती व एसएसपी सुनील कुमार सिंह मंगलवार को जनचौपाल लगाने नदराला पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में पैदल घूमकर विकास कार्यों की हकीकत को परखा। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया निर्मल भारत अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव मेंशौचालय बनवाए गए। वह अभी अधूरे पड़े है। जबकि कुछ पात्र लोगों को शौचालय नहीं मिले। वह लोग अब भी खुले में शौच जाने को मजबूर है। यहां प्रधान द्वारा कागजों पर कार्य पूरा कर लिया जाता है। डीएम ने डीपीआरओ व खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रधान जरीना बेगम को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य एवं विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने की बात कही। डीएम को पैदल भ्रमण के दौरान सड़क पर घुटनों तक पानी भरा मिला। ग्रामीणों ने बताया वह इस गंदे पानी से ही होकर गुजरते है। उन्होंने सचिव को अमित तोमर को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विकास कार्यों की जांच के निर्देश दिए। वहीं चोरी से बिजली जलाने वाले लोगों पर विद्युत विभाग को एफआईआर कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. राम सिंह, एसडीएम पीएल मौर्य, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, तहसीलदार राजेश कुमार, पीडी निर्मल कुमार द्विवेदी,डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी और क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया मौजूद रहे।