फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Small buses will be operated from city to village

Etah News: शहर से गांव के लिए छोटी बसों का होगा संचालन

Mon, 26 May 2025 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 26 May 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Small buses will be operated from city to village
एटा। जिला मुख्यालय से लोकल रूट के गांव तक निगम की ओर से बस संचालन किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत हर प्रमुख गांव तक निगम की बस चलाने की बात कही है। इसके मद्देनजर छोटी बसों का संचालन किया जाएगा जो कि आसानी से हर रास्ते पर पहुंच सकेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परिवहन की बेहतर व्यवस्था प्रदान की जाएगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग आसानी से शहर तक आवागमन कर सकें। तहसील से ब्लॉक स्तर तक परिवहन की सुविधा बेहतर होगी। चयनित मार्गों पर चलाने के लिए ई-बसों की खरीद की जा रही है। इनमें कुछ बसें सामान्य की अपेक्षा लंबाई में छोटी होंगी। इनकी यात्री क्षमता भी अन्य बसों की अपेक्षा कम होगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि छोटी बसों के आने से काफी राहत मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्र के कम चौड़े रास्ते पर इनको आसानी से चलाया जा सकेगा। लेकिन इस प्रकार की इलेक्ट्रिक बसें आने में समय लगेगा। क्योंकि जब तक ईवी चार्जिंग स्टेशन नहीं बनेगा, इन बसों के संचालन में समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल नए बस स्टैंड के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। भूमि का चयन होने के बाद नया स्टैंड बनेगा। उसके बाद इस पुराने बस अड्डे पर ईवी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण हो पाएगा। तब ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed