{"_id":"6558d17770dc724a3f042487","slug":"six-year-old-girl-died-of-dengue-in-etah-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक ले रहा जान: एटा में छह वर्षीय बालिका की मौत, पांच दिन से आ रहा था बुखार; लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक ले रहा जान: एटा में छह वर्षीय बालिका की मौत, पांच दिन से आ रहा था बुखार; लोगों में दहशत
Sat, 18 Nov 2023 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:30 PM IST
सार
डेंगू का डंक लोगों की जानें ले रहा है। एटा में डेंगू से छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। उसे पांच दिन से बुखार आ रहा था। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
Agra News : डेंगू।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में स्वास्थ्य विभाग भले ही डेंगू का प्रकोप न होने की बात कह रहा है। लेकिन जिले में अभी भी डेंगू का प्रकोप जारी है। शनिवार को शहर निवासी छह वर्षीय बालिका की मौत इलाज के दौरान आगरा में हो गई। उसको पांच दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
शहर के मालगोदम रोड निवासी भोले की छह वर्षीय बेटी पीहू को पांच दिन पहले बुखार आया। उन्होंने शहर के एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर दिखाकर बच्ची को दवा दिलाई। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। कार्ड से जांच कराई। उसे डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: चुनाव से पूर्व मोदी को सुहाती ब्रज की भूमि, बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर दे सकते हैं बड़ी सौगात
विज्ञापन
परिजन इलाज के लिए गंभीर स्थिति में आगरा ले गए। वहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से घर में चीत्कार मच गया। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत के बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।