फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sister's lover had killed the shoe trader

बहन के प्रेमी ने की थी जूता कारोबारी की हत्या

Sat, 05 Mar 2022 07:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Sister's lover had killed the shoe trader
एटा। शहर के जूता कारोबारी की हत्या उसकी बहन के प्रेमी ने दो लोगों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। छह साल से कारोबारी की बहन और आरोपी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। जबकि उसके दो साथी फरार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों केे जानकारी देते हुए एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि एक मार्च को शहर के जूता कारोबारी की हत्या गोली मारकर की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि उसकी बहन के साथ नगला पोता निवासी परवेज आलम का प्रेम प्रसंग छह साल से चल रहा था। युवती के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। उसकी शादी बदायूं जनपद निवासी एक लड़के से तय कर दी थी। शादी सात मार्च को होनी थी। उन्होंने बताया 21 फरवरी को कारोबारी ने बहन को प्रेमी से बात करते हुए देख लिया था। इस दौरान तमंचे से बहन को मारने के लिए गोली चलाई। इसी दौरान वहां पहुंची उसकी मौसी की बेटी ने तमंचे में हाथ मार दिया और गोली ऊपर छत में जा लगी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को जूता कारोबारी के घर में किराये पर रह रहे एक व्यक्ति के मोबाइल फोन के माध्यम से आरोपी ने युवती से बात की। आरोपी को पता चल गया था कि कारोबारी ने उसकी प्रेमिका को मारने के लिए फायर किया है। इस पर आरोपी ने युवती से कहा कि अब उसके भाई को वह जिंदा नहीं छोड़ेगा। इस दौरान युवती ने समझाया, लेकिन आरोपी ने कहा कितने ही लोगों को मारना पड़े, लेकिन उसकी शादी दूसरे व्यक्ति के साथ नहीं होने देगा। एसएसपी ने बताया कि एक मार्च को आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कारोबारी की हत्या कर दी। मुख्य आरोपी को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

------------
व्हाट्सएप चैट से मिले सबूत
एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने मृतक की बहन को व्हाट्सएप पर चैट के दौरान कहा था कि लव मैरिज कर लेंगे। तेरे पर बात आई तो गोली चलेगी, समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed