फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   silt in advocate chamber

नाले की सफाई की खुली पोल, कचहरी पर हुआ जलभराव

Fri, 04 Dec 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
silt in advocate chamber
एटा। नगर पालिका द्वारा नाले की कराई जा रही सफाई की पोल खुलती दिख रही है। नालियों से पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचहरी स्थित वकीलों के चैंबर के सामने नाली चौक होने की वजह से सड़क पर जलभराव हो गया जिससे वकीलों को निकालने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका शहर में नाले व नालियां साफ कराने का दावा कर रही है, वहीं शुक्रवार को कचहरी रोड पर बने वकीलों के चैंबर के सामने चौक नाली पालिका की सफाई की पोल खोल रही है। सफाई नहीं होने की वजह से सड़क पर जलभराव हो गया जिससे वकीलों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं वकीलों के चैंबर के ठीक सामने पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय का आवास है यहां से उनका आवागमन होता है। उसके बाद भी पालिका ने समस्या का कोई निस्तारण नहीं कराया।
विज्ञापन

नगर पालिका नालियों की सफाई नहीं करा रही है जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।
- प्रवीन यादव एडवोकेट
नाली की सफाई नहीं होने की वजह से पानी सड़क पर बह रहा है जिससे निकलने में भी दिक्कत हो रही है।
- अश्वनी शर्मा एडवोकेट
वकीलों के चैंबर बनने से नाली में कचरा व मिट्टी फंस गया है जिससे पानी बाहर नहीं निकल रहा है। वहां पर सफाई नहीं हो पा रही है।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed