फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Silence in the streets of Agounapur, police force deployed

अगौनापुर की गलियों में सन्नाटा, पुलिसबल तैनात

Sun, 29 May 2022 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Silence in the streets of Agounapur, police force deployed
अगौनापुर की गलियों में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। विवादित जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा लगाने से लेकर हटाने तक हुए हंगामे के बाद अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अगौनापुर में अब शांति है। हालांकि गांव में तनाव बना हुआ है, जिसके चलते पुलिसबल भी तैनात किया गया है। एक पक्ष के आठ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस कार्रवाई के डर से गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

गांव में बाल्मीकि बस्ती की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति है। बाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि यह उनकी सैकड़ों साल पुरानी जमीन है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने जमीन खरीदकर बैनामा कराया है। इस जमीन पर नींव भरकर चहारदीवारी बनवाई जा रही थी। जिस पर बाल्मीकि समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार रात आंबेडकर प्रतिमा रखवा दी। शुक्रवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आंबेडकर प्रतिमा हटाने की कोशिश की तो बाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित हो गए और भीड़ के आगे पुलिस को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार सुबह के समय जिले भर के पुलिस फोर्स और पीएसी बल को भेजकर प्रतिमा हटवाई गई। वहीं जमीन खरीदने का दावा करने वाले पक्ष की ओर से 91 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इस पर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार रात तक काफी फोर्स गांव में तैनात रखा गया। जबकि रविवार को फोर्स में कुछ कमी कर दी गई। उधर, पुलिस कार्रवाई का डर गांव के लोगों में बना हुआ है। अधिकांश पुरुष गांव से फरार हैं, महिलाएं-बच्चे बचे हैं जो घरों से बाहर नहीं निकल रहे। अलीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। वहीं अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। गांव के लोग जानकारी नहीं देना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed