फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sikshamitra wrote post card to address p.m.

शिक्षामित्रों ने लिखे पीएम को पोस्टकार्ड

Fri, 18 Sep 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
sikshamitra wrote post card to address p.m.
शिक्षामित्रों का आंदोलन शुक्रवार को छठवें दिन भी जारी रहा। सैकड़ों शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड लिखे। बाद में शहीद पार्क से जुलूस निकालकर बीएसए कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जीटी रोड पर तीन जगह आधा घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बीएसए का घेराव कर छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



शहीद पार्क में छठवें दिन भी शिक्षामित्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पीएम और राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई है। अन्यथा की स्थिति में इच्छा मृत्यु मांगी है। इस दौरान पहुंचे माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य जगवीर किशोर जैन के प्रतिनिधि रामलाल कुशवाह ने आंदोलन में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन


शिक्षामित्र जुलूस के रूप में शहीद पार्क से जीटी रोड होते हुए बीएसए कार्यालय पहुंचे। इस दौरान शिक्षामित्रों ने जीटी रोड पर माया पैलेस चौराहा, ठंडी सड़क व हाथी गेट पर आधा घंटे के लिए जाम भी लगाया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। बाद में बीएसए शौकीन सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में न्यायालय के आदेश के उपरांत बिना किसी शासन के निर्देश पर शिक्षामित्रों का वेतन, एरियर और सत्यापन का कार्य न रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मो. इशाक, रामबहादुर वर्मा, पंकज चौहान, ओमेंद्र कुमार, भूमिका ठाकुर, एसके राजपूत, पप्पू यादव, मो. जाकिर, रामवती, सुनील चौहान, मोनिका पालीवाल, कैलाश चौहान, किशन, रनवीर, रंजीत, मोहित उपाध्याय आदि शिक्षामित्र मौजूद थे।

--- मिले 25 लाख की सहायता== शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के कृपाल सिंह, राजेश गुप्ता, सुद्योतकर यादव, मनोज यादव, अवधेश यादव, हरिओम प्रजापति, आलोक मिश्रा ने कहा कि सदमे से कई शिक्षामित्रों की मौत हो गई है। उनके परिवारीजनों को 25 लाख रुपये और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed