{"_id":"5f74c2478ebc3ea3607574ef","slug":"sikshak-sangh-up-sikshak-sangh-etah-news-agr4616502177","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगने पर शिक्षक संघ हुआ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगने पर शिक्षक संघ हुआ खफा
विज्ञापन
डाइट प्राचार्य को ज्ञापन देकर लौटते शिक्षक।
- फोटो : ETAH
एटा। जनपद में नौ सितंबर को डायट प्राचार्य द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिसमें कई शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। इसको लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी खफा हैं। पदाधिकारियों ने डायट प्राचार्य को संगठनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नौ सितंबर को डायट प्राचार्य द्वारा शिक्षकों से मांगे गए स्पष्टीकरण को लेकर घोर आपत्ति जताई।
पदाधिकारियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग में डायट प्राचार्य का कार्य शैक्षिक और अकादमिक सहयोग का होता है। संघ ने डायट प्राचार्य को चेतावनी दी है कि शिक्षकों में असहजता व आशंका पैदा करने वाले किसी भी कार्य से बचें अन्यथा संघ विवश होकर संगठनात्मक कार्रवाई करेगा।
जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। संघ ने इसकी शिकायत डीएम सुखलाल भारती, बीएसए संजय सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री से भी की है। इस दौरान जिलामंत्री नेम सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री धर्मेद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विद्यालय का समय बदलवाने की मांग
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को विद्यालय के समय में परिवर्तन के लिए बीएसए संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि गर्मी को देखते हुए विद्यालय संचालन का समय सुबह 8 बजे से एक बजे तक रखा जाए। जिससे शिक्षकों को आने जाने में परेशानी न हो। इस संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।