फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Siblings killed in bike auto collision, two injured

बाइक ऑटो की भिड़ंत में भाई बहन की मौत, दो घायल

Tue, 22 Mar 2022 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Siblings killed in bike auto collision, two injured
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ऑटो से बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे 25 वर्षीय बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया था। जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव नगला रामजीत निवासी सहसवीर के बेटे का मंगलवार को नामकरण संस्कार था। इसी के चलते सहसवीर रिजोर थाना क्षेत्र के गांव कुरीना निवासी 30 वर्षीय बहन रजनी को बुलाने गया था। उसके साथ उसका 7 वर्षीय भतीजा भी गया था। सोमवार देर शाम तीनों बाइक से आ रहे थे। इस दौरान मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एटा की तरफ से जा रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी। इससे सहसवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रजनी को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा। वहां से गंभीर स्थिति में उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में इसकी मौत हो गई। वहीं युवक के सात वर्षीय भतीजे और ऑटो चालक का इलाज चल रहा है। मलावन एसएचओ राजीव कुमार ने बताया बाइक व ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत हुई है, जबकि दो घायल लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed